Wednesday, April 2, 2025
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में अमित शाह लॉन्च करेंगे व्रिकमादित्य वैदिक ऐप, 189 भाषाओं में...

उज्जैन में अमित शाह लॉन्च करेंगे व्रिकमादित्य वैदिक ऐप, 189 भाषाओं में देगा जानकारी

Vikramaditya Vedic App : मध्यप्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में वैदिक घड़ी के बाद अब व्रिकमादित्य वैदिक ऐप लॉन्च होने वाला है. इस ऐप में 189 भाषाओं में ग्रह, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की जानकारी मिलेगी. इस ऐप में आपको सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही इसमें पंचांग की दूसरी जानकारियां जैसे मांगलिक मुहूर्त और समय की गणना भी होगी. पूरे नए अपडेट के साथ ये ऐप अप्रैल में लॉन्च होगा.

अमित शाह लॉन्च करेंगे व्रिकमादित्य वैदिक ऐप (Vikramaditya Vedic App)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा उज्जैन में व्रिकमादित्य वैदिक ऐप को लॉन्च किया जाएगा. इस ऐप को गुजरात और उत्तर प्रदेश की टीमों ने मिलकर बनाया है. इस ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन पर भी चलाया जा सकता है. विक्रमादित्य वैदिक ऐप के निदेशक ने बताया कि यह ऐप मिनी पंचांग की तरह काम करता है. इस ऐप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है. इसे पूरा करके नए अपडेट के साथ इसे अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा.

क्या है इस ऐप की खासियत 

विक्रमादित्य वैदिक ऐप की खासियत है कि यह केवल समय ही नहीं बताएगा बल्कि इसमें पंचांग की अन्य जानकारियां जैसे शुभ मुहूर्त और सूर्योदय से सूर्यास्त तक की समय गणना की भी जानकारी होगी. इसके साथ ही यह ऐप पूरी तरह निशुल्क होगा, जो दुनिया की तकरीबन 189 भाषाओं में चलेगा. इस ऐप के जरिए ग्रह, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की जानकारी ले सकेंगे. विक्रमादित्य वैदिक ऐप भारतीय मानक समय, हिंदू काल गणना और उसके अनुसार निर्धारित समय के हिसाब से कई मायनों में धर्म और आस्था को महत्व देने वाला होगा. ऐप के लांच होने के बाद ही लोग गूगल प्ले स्टोर से इसे बिल्कुल फ्री डाउनलोड कर सकेंगे. इसकी खास बात यह है कि इसमें ब्रह्म मुहूर्त में जागने के लिए अलार्म भी लगा सकेंगे.

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular