Saturday, October 26, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाअम्बाला छावनी बस स्टैंड को मिलेगा नया लुक, स्पेशल रिपेयर के लिए...

अम्बाला छावनी बस स्टैंड को मिलेगा नया लुक, स्पेशल रिपेयर के लिए मंजूरी मिली

अम्बाला : हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग संभालते ही अम्बाला छावनी बस स्टैंड के ढांचागत में सुधार लाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी बस स्टैंड की स्पेशल रिपेयर के लिए सरकार ने 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

इस संबंध में परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार ने 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है और बहुत जल्द अम्बाला छावनी बस स्टैंड की रिपेयर के लिए कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के ढांचागत  को पहले से भी अधिक बेहतर बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी बस स्टैंड जीटी रोड पर सबसे महत्वपूर्ण बस स्टैंड है और रोजाना यहां से हजारों यात्री अलग-अलग राज्यों में आने-जाने के लिए बसों से उतरते व चढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि 92.37 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और  जल्द ही यहां पर विभिन्न ढांचागत की मरम्मत कराई जाएगी।

परिवहन विभाग संभालते ही सबसे पहले अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर किया था औचक निरीक्षण

गत दिनों परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के कुछ घंटे के भीतर ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उन्हें मिली थी और उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि परिवहन मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के चौबीस घंटे के भीतर ही परिवहन विभाग ने बताई गई विभिन्न खामियों को ठीक किया था ताकि यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

अम्बाला से दिल्ली बस में सफर कर जानी थी समस्याएं

गत दिनों ही परिवहन मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया था और इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत करते हुए समस्याओं को भी जाना था। इस दौरान बीच मार्ग में  विज ने करनाल व पानीपत बस स्टैंड पर भी निरीक्षण किया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular