Saturday, March 21, 2026
Homeखेल जगतऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप : MDU की महिला ताइक्वांडो टीम ने...

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप : MDU की महिला ताइक्वांडो टीम ने पहला स्थान हासिल किया

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) की महिला ताइक्वांडो टीम ने ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो महिला चैम्पियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

ताइक्वांडो कोच अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एमडीयू की खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन किया।

एमडीयू की ओर से ज्योति, गीता, ऋतु, शहनाज़ परवीन, आकाश कुमार राम, खिनसान वांगसू तथा टेइना ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं दीक्षा ने रजत पदक तथा हर्षिद्धि ने कांस्य पदक हासिल किया।

खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने इस सफलता के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय एमडीयू परिवार, खेल निदेशालय के सहयोग तथा वरिष्ठों और सहयोगियों के मार्गदर्शन को दिया।

RELATED NEWS

Most Popular