Tuesday, September 17, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवएयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या केस का फैसला अब २५ जुलाई को।

एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या केस का फैसला अब २५ जुलाई को।

पवन कुमार बंसल : पुरे देश ही नहीं विदेशी मीडिया की निगाहे आज सुबह से दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर टिकी थी, लेकिन अब फैसला पांच दिन बाद आएगा। सुबह से हरियाणा और केंद्र की गुप्तचर एजेंसियां कोर्ट के निर्णय की इंतजार कर रही थी। आज एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या केस का निर्णय आना था। गीतिका शर्मा ने बारह वर्ष पूर्व दिल्ली में अपने मकान में पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थ्री। वो गोपाल कांडा की एयरलाइंस एमडी एलआर की पूर्व निदेशक थी।
गोपाल कांडा पर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप थे।

कानून के मुताबिक जब तक अदालत सजा नहीं देती व्यक्ति निर्दोष होता है इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित है।
फैसले के हरियाणा और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव होंगे। गोपाल कांडा हरियाणा सरकार का समर्थन कर रहे है और यही नहीं उनकी पार्टी ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स को समर्थन दिया है।
अमित शाह की सिरसा रैली और कांडा ब्रदर्स।
——————————————————-
पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरसा में रैली को संबोधित किया था जिसके तैयारी के लिए कांडा ब्रदर्स ने काफी जोर लगाया था लेकिन कांडा को मंच से दूर रखा गया। शायद उक्त केस के मद्देनजर ही।–

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular