Monday, August 24, 2026
HomeदेशAhmedabad Plane Crash Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी...

Ahmedabad Plane Crash Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की; शोक संवेदनाएं प्रकट कीं

Ahmedabad Plane Crash Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। विजय रूपाणी का कल (गुरुवार को) अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में निधन हो गया है था।

विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मुलाकात के बाद पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा- यह अकल्पनीय है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूं। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें कुछ चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल थे। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति दृढता से प्रतिबद्ध थे। उन्होंने धीरे-धीरे पद्दोनति पाई, संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगन से सेवा की।”

सौंपी गई हर भूमिका में, उन्होंने खुद को प्रतिष्ठित किया, चाहे वो राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या वो राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो।”

“विजयभाई और मैंने तब भी बड़े पैमाने पर काम किया जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गुजरात के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कई उपाए किए, विशेष रूप से ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने में। हमारे बीच हुई बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया था। इस हादसे में अब तक 265 लोग मारे जाने की खबर है। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। जिसमें एक मात्र यात्री विश्वाश कुमार रमेश ही जिंदा बचे हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular