Friday, May 3, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिव2 दिन बाद शुक्र चाल बदलकर गुरु की राशि में करेंगे प्रवेश...

2 दिन बाद शुक्र चाल बदलकर गुरु की राशि में करेंगे प्रवेश इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी मुश्किलें

- Advertisment -
- Advertisment -

नई दिल्ली। दैत्यों के गुरु शुक्र का सुख-समृद्धि, धन-वैभव का कारक माना जाता है। ऐसे में उनके राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 31 मार्च को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 24 अप्रैल को रात 23 बजकर 44 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

बता दें कि शुक्र की परम उच्च राशि मीन राशि है। शुक्र के उच्च राशि में जाने से भोग-विलास, सुख-समृद्धि, संसाधनों और प्रेम की वृद्धि होगी। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में जाने से किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने जाते हैं। इसके साथ ही मीन उच्च राशि और कन्या नीच राशि है। शुक्र के उच्च राशि में जाने से अधिकतर राशियों को सुख-सुविधाओं का प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मीन राशि में होने से उनके स्वामी यानी देवताओं के गुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा होती है। शुक्र के मीन राशि में जाने से 10 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन दो राशियां ऐसी है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

इस राशि में शुक्र दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इन्हें किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बेकार की इधर-उधर की बातों से बचने की कोशिश करें, क्योंकि इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही काम चोरी करने के बजाय मेहनत करें। कोई भी काम या बात आवेग में आकर न कहें। इससे आपका अच्छे परिणाम नहीं मिलेगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। घर की बेहतरी के लिए अधिक खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि

इस राशि में शुक्र छठे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शुक्र की ये स्थिति आपके लिए काफी जरूरती है। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धन का खर्च बढ़ेगा, जिससे आप अच्छे खासे परेशान हो सकते हैं। ऐसे कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे आने वाले समय में किसी भी प्रकार का रिस्क हो।

इस अवधि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सोच-समझकर करें, क्योंकि आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाओं को भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। लक्ष्य को पाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular