Saturday, July 5, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम कार्यालय में सम्पत्तिकर भरने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए...

रोहतक नगर निगम कार्यालय में सम्पत्तिकर भरने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे, टोकन सिस्टम किया जाएगा चालू 

रोहतक : नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में बने नागरिक सुविधा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर कहा कि वर्तमान वित्तवर्ष (2025-2026) के सम्पत्तिकर पर प्रदेश सरकार द्वारा 31 जुलाई 2025 तक 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि करदाताओं को छूट का लाभ देने के लिए सम्पत्तिकर जमा करने के लिए कार्यालय में दो अतिरिक्त काउंटर चालू किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नगर निगम कार्यालय में जल्द ही टोकन सिस्टम चालू किया जाएगा, जिसकी स्क्रीन व मशीन लगाई जा चुकी है। अधिकारियों को कार्यालय में टोकन प्रणाली जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए है ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निगमायुक्त ने आमजन से भी अपील की है कि हरियाणा सरकार द्वारा सम्पत्तिकर पर 31 जुलाई 2025 तक दी जा रही 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाए व अपने सम्पत्तिकर का समय पर भुगतान कर, शहर को विकास की और गति देने में अपना सहयोग दें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular