Tuesday, March 31, 2026
Homeहरियाणारोहतकनशे के खिलाफ एक्शन : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंद्रा कॉलोनी रोहतक...

नशे के खिलाफ एक्शन : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंद्रा कॉलोनी रोहतक में चलाया तलाशी अभियान

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह, आई.पी.एस.अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी के नेतृत्व और सतेन्द्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। वहीं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रोहतक टीम ने इंद्रा कॉलोनी रोहतक में संबंधित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया ।

इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि यूनिट की टीम द्वारा रोहतक में इंद्रा कॉलोनी रोहतक में डॉग स्क्वायड के साथ सर्च अभियान चलाया और कई इलाकों में छानबीन की। टीम में उप निरीक्षक जयबीर की अगुवाई में, HC रवि CT प्रमोद व पीआरओ विजय शामिल रहे।

यूनिट के पीआरओ ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान आमजन से अपील भी की गई है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दें तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आपकी दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular