Tuesday, March 31, 2026
HomeदेशAccident In Panipat : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार दोस्तों...

Accident In Panipat : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार दोस्तों की मौत, एक घायल

Accident In Panipat : पानीपत में शुक्रवार देर रात एलिवेटेड पुल पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई है जबकि उनका एक साथी घायल है। वहीं हादसे की की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मृतकों के शवों को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए गए हैं। वहीं घायल साथी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,  सोनीपत के गांव कुंडली से रोहित नितिन और अक्षय समेत सोनीपत के ही गांव जाटी से राहुल और सौरव ब्रेजा कर में सवार होकर शुक्रवार रात को सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे। जब वे कार लेकर पानीपत के एलिवेटेड पुल पर चढ़े तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई  और उनका एक साथी घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान  कुंडली के रोहित, नितिन अक्षय और जाटी गांव के राहुल  के रूप में हुई है।  वहीं  जाटी गांव का सौरव गंभीर रूप से घायल है जिसका एक निजी अस्पताल में इजाल चल रहा है। मृतकों में रोहित और नितिन चचेरे भाई हैं।

 

RELATED NEWS

Most Popular