Tuesday, May 20, 2025
Homeदिल्लीपूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर,...

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर, केजरीवाल समेत आप नेताओं ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर ने देश में शोक की लहर दौड़ा दी। जैसे ही ये समाचार सोशल मीडिया पर फैला, राजनीति के सभी रंगों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी उनके योगदान को याद किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

देश के लिए अपूरणीय क्षति: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, “उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट करते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने न सिर्फ एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खो दिया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खो दिया है जिनकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद किया जाएगा।” उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भगवान से शक्ति की प्रार्थना की।

मनमोहन सिंह जी का जाना एक युग का अंत है: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना एक युग का अंत है। उनका सादगी और सेवा से भरा जीवन हमें हमेशा प्रेरित करेगा।” उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular