Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणा9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, पेट...

9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, पेट दर्द होने पर मां लेकर पहुंची थी अस्पताल

हरियाणा के यमुनानगर में 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। बाद में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर निवासी एक महिला की 14 वर्षीय लड़की शहर के एक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है।महिला ने बताया कि रविवार को उसकी लड़की के पेट में दर्द हुआ। पेट में रसोली होने की सोचकर महिला छात्रा को लेकर सिविल अस्पताल में गई। जहां पर अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टरों ने लड़की गर्भवती होने की सूचना दी। साथ ही कहा कि लड़की को आज ही बच्चा होने वाला है। इसके बाद उसकी लड़की ने बच्ची को जन्म दिया।

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित छात्रा ने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उससे दोस्ती की थी। जिसके बाद आरोपी घर पर उसके साथ संबंध बनाता था , जिससे वह गर्भवती हो गयी।

इसके साथ ही पीड़िता की मां ने आरोपी मुद्रीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश जारी कर दी है।

 

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular