Friday, September 20, 2024
Homeधर्मशारदीय नवरात्रि पर 30 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

शारदीय नवरात्रि पर 30 सालों बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ बुधादित्य योग, शश योग और भद्र नामक राजयोग होने वाला है। इस नवरात्रि में नवरात्रि में सूर्य बुध का संयोग बना रहेगा। 30 सालों के बाद शनि अपनी राशि कुंभ में और बुध स्वराशि में होकर भ्रद योग बनायेंगे। 30 सालों के बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। मां दुर्गा की कृपा और शुभ योग से 5 राशियों के जातकों को खूब लाभ होगा।

शारदीय नवरात्रि पर इन राशियों को होगा खूब लाभ 

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्‍य योग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों को मां दुर्गा की कृपा से मकान और वाहन का सुख मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ा पद हासिल होगा। कारोबार में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आयेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा और बुधादित्‍य योग के प्रभाव से काफी समय से रुका धन प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। करियर में आप तरक्‍की पाएंगे और अधिकारी वर्ग के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। ऑफिस में आपको कोई अहम जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। संतान के करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी इस महीने हासिल हो सकता है। परिवार में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।

ये भी पढ़ें-एशियन गेम्स में 100 मेडल जीतकर भारत ने रचा इतिहास

कृक राशि- कृक राशि के जातकों को बुधादित्‍य राजयोग से खूब लाभ पहुंचेगा। मां दुर्गा मेहरबान होंगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा और मित्रों का साथ मिलने से कई रुके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। कहीं से नौकरी की अच्‍छी खबर आ सकती है। जो विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल होगी।

तुला राशि- बुधादित्य राजयोग से  तुला राशि के जातक मालामाल होंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के व्रत करने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। जो लोग पहले से बीमार हैं उनकी सेहत सुधरेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद इस महीने सुलझ सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सोना खरीदने का मौका मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग वरदान साबित होगा। नवरात्रि के बीच में कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर में उन्‍नति होगी और जो लोग लोहे के व्‍यापार से जुड़े हैं उनका मुनाफा दोगुना तेजी से बढे़गा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular