Wednesday, October 23, 2024
Homeदेशएक दूल्हे ने चार दुल्हनों के साथ लिए फेरे, लोगों ने कहा...

एक दूल्हे ने चार दुल्हनों के साथ लिए फेरे, लोगों ने कहा भाई लॉटरी लगी क्या

शादी कभी एक लड़के और एक लड़की के बीच होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका सिर भी चक्करा जायेगा। यहां एक दूल्हा एक नहीं बल्कि चार-चार दुल्हनों के साथ फेरे ले रहा है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने।

कई बार प्यार मोहब्बत के चक्कर में एक लड़के की दो लड़कियों से शादी हो जाती है लेकिन चार-चार से शादी बाप रे सुनकर ही दिमाग हिल जाए। हालांकि वीडियो देखकर ये कहना भी मुश्किल है कि ये हकीकत है या फिर किसी ने प्रैंक वीडियो वायरल किया है।

इस वायरल क्लिप को एक्स पर (@musafir_vj) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, सारथी मेरे रथ को खाई के तरफ ले चलो…। 48 सैकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा चार दुल्हनों के साथ एक बार में फेरे ले रहा है। दूल्हे के चेहरे पर हल्की मुस्कान है और फेरे की रस्म चल रही है।

ये भी पढ़ें- खरमास में इन तीन राशियों के जातक होंगे मालामाल

इस वीडियो को अब तक 71 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस मजेदार वीडियो पर कॉमेंट भी खूब मजेदार दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही खतरनाक वीडियो है। दूसरे ने कहा- भाई, मेरी तो आत्मा निकल रही है। यहां एक शादी नहीं हो रही है, इन्हें 4 दुल्हन मिल रही हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular