Sunday, September 22, 2024
Homeदिल्लीहरियाणा में कांग्रेस ने चित्रा सरवारा को 6 साल के लिए किया...

हरियाणा में कांग्रेस ने चित्रा सरवारा को 6 साल के लिए किया सस्पेंड, अम्बाला से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

हरियाणा में कांग्रेस ने चित्रा सरवारा को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। जारी लेटर के अनुसार कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते चित्रा को पार्टी से निकाला है।बता दें कि चित्रा सरवारा अंबाला सिटी से कांग्रेस कैंडिडेट निर्मल सिंह की बेटी हैं।जिसने टिकट न मिलने के चलते अंबाला कैंट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुख्यालय से इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि अंबाला कैंट में कांग्रेस कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के आधार पर चित्रा सरवारा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

चित्रा सरवारा के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिली थीं। वह निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस के अधिकृत कैंडिडेट को नुकसान पहुंचा रही थीं। जांच के बाद इन आरोपों को सही पाए जाने पर AICC ने यह कदम उठाया और चित्रा की सदस्यता 6 साल के लिए रद्द कर दी।

देखिये लेटर

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular