Thursday, September 19, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाWeather Update : IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा...

Weather Update : IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम

Weather Update : हरियाणा दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में आगामी दो-तीन दिनों के लिए मेघगर्जना के साथ ही हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने नूह, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि सितंबर महीने के शुरुआत से लेकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून अपने रंग दिखा रहा है। लगातार बारिश की गतिविधियों से सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे मानसून बारिश के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर लगातार हलचल (मौसम प्रणाली बन रही है) बरकरार है जिनका ट्रेक उत्तरी पश्चिमी राज्यों की तरफ हों रहा है। साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं और मानसून टर्फ रेखा भी बीच बीच में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आ रहीं हैं। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार मानसून सक्रिय और मेहरबान बना हुआ है।

वर्तमान परिदृश्य में प्रशांत महासागर में बना चक्रवातीय तूफान यागी म्यांमार के रास्ते से कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया पिछले दिनों भी इस मौसम प्रणाली से बंगाल की खाड़ी से बने लो प्रेशर एरिया को उर्जा देकर डिप डिप्रेशन में बदल दिया था जिसके कारण सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और उत्तरी पर्वतीय विशेषकर उत्तराखंड में ताण्डव दिखाया था। वर्तमान परिदृश्य में यागी के अवशेष एक नया लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो कर फिर से सशक्त मौसम प्रणाली के रूप में डिप्रेशन में बदल कर आज झारखंड और आसपास पर मौजूद हैं। आने वाले 12- 24 घंटों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में और धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में तेज़ गति से हवाएं चलने व हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 21 सितंबर तक मौसम के परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना है।

किसानों को दी सलाह

वहीं   किसान को सलाह दी जाती है कि अभी दो तीन दिनों के लिए लावणी कटाई का कार्य रोक दें। अगर लावणी कर लीं है तों कृषि उत्पाद को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए और तिरपालों का प्रयोग करें और कृषि उत्पाद को सुरक्षित करें। इस दौरान किसी भी प्रकार के कैमिकल और स्प्रे न करें । अनाज मंडियों में अपनी कृषि उत्पाद को भी सुरक्षित करें। उसके बाद सितम्बर महीने के अंतिम सप्ताहांत में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

हरियाणा से मानसून की विदाई अभी नहीं

हरियाणा से मानसून की विदाई अभी नहीं हो रही है विदाई की बात कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि लगातार बंगाल की खाड़ी पर हलचल बरकरार रहेगी और साथ ही साथ पश्चिमी विक्षोभ भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई की संभावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आंशिक बादलवाही रहने से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular