Rohtak : रोहतक में विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि पोर्टल की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का जो दंश रोहतक ने झेला है, जनता अब उसका हिसाब लेगी! उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है!
विधायक कार्यालय में आज इनेलो की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा काजल आज सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गई! भारत भूषण बत्तरा ने उनका कांग्रेस परिवार में आगमन पर स्वागत किया! उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे सभी को मान सम्मान दिया जाएगा! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बत्तरा ने कहा भाजपा सरकार मे सरकारी कार्यालय में पोर्टल की आड़ में पूरे साढ़े 9 साल जमकर भ्रष्टाचार हुआ है! भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने सदन में आवाज उठाई, सड़क पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन सरकार के कान पर जूम नहीं रेंगी ! प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोग महीनो धक्के खाते रहे, लेकिन समाधान नहीं हुआ! भ्रष्टाचार के एक से एक बड़े मामले रोहतक में देखने को मिले! विधायक ने कहा बहुत बड़ी संख्या है उन बुजुर्गों की जिनकी सम्मान निधि काट दी गई ! बत्तरा ने कहा कि युवाओं को ठेके की नौकरी के लिए भी जुगाड़ करना पड़ा! चेन स्नेचिंग और अपराध की वारदातों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जिस महिला के साथ यह वारदात होती है, वह जीवन भर इसे भूल नहीं सकती! महिलाओं में बदमाशों का इतना खौफ है कि उन्होंने सोने की चेन पहन कर सड़क पर निकलना बंद कर दिया है!
बत्तरा ने कहा कि भाजपा के कुशासन और अन्याय के खिलाफ, अब जनता जाग चुकी है! रोहतक ही नहीं पूरा हरियाणा अब बदलाव के मूड में है! पूरे प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा प्रतिदिन बढ़ रहा है! यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस की सरकार आ रही है और कांग्रेस की सरकार बनते ही रोहतक के नवनिर्माण का कार्य आरंभ होगा!