Thursday, September 19, 2024
Homeदिल्लीहरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किए नियुक्त, इन तीन...

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किए नियुक्त, इन तीन बड़े नेताओं के नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने तीन सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

बता दें कि अजय माकन राज्यसभा के सदस्य हैं। वह दिल्ली के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान में राज्य में विधायक हैं। वहीं प्रताप सिंह बाजवा वर्तमान में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

देखिये लिस्ट –

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular