Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं- CM ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी...

रोहतक में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं- CM ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहीं

रोहतक। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रोहतक में कहा कि मातृशक्ति ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं का लक्ष्य हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाना है और इस काम में महिलाएं पूरी ताकत के साथ जुट गई हैं।  स्वराज गुरुवार को शहीद मदन लाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के जिला स्तर के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।

स्वराज ने पत्रकारों से भी बातचीत की और ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी को सही तरीके से निभाने में असफल रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा ने की।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकण के लिए काफी काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। पिछली सरकारों ने महिलाओं की उन्नति और तरक्की के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 2014 के बाद मोदी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाई ताकि मातृ शक्ति मजबूती से आगे बढ़ सके।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाणा में आकर मुझे असल मायने में मातृ शक्ति का आभास हुआ है। पहले लोग महिलाओं के विकास को लेकर गंभीर नहीं थे, लेकिन आज यह गंभीरता देखने को मिलती है।

सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बांसुरी स्वराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मेडिकल कालेज मामले को लेकर आडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी स्वयं महिला है और मुख्यमंत्री है, लेकिन उनके शासन में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है। महिला डाक्टर के साथ हुए रेप और उसके बाद हत्या के मामले में ममता सरकार के प्रति लोगों में रोष है। देश की हर बेटी और हर महिला डाक्टर बेटी के दर्द को महसूस करती है, लेकिन ममता बनर्जी इस मामले में भी राजनीति कर रही है।

पत्रकार के एक सवाल पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि ममता बनर्जी की मंशा महिला डाक्टर को न्याय दिलाने की नहीं है। तंज कसते हुए स्वराज ने कहा ममता बनर्जी सड़कों पर उतरकर किससे न्याय मांग रही है। ममता सरकार ने उनके प्रशासन और पुलिस ने रेप और हत्या के मामले को आत्हत्या का आवरण पहनाने का प्रयास किया है। पश्चिम बंगाल सरकार सबूत मिटाकर दोषी व्यक्ति को बचाने के प्रयास में लगी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular