हरियाणा के पानीपत में पति के अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। महिला का पति और उसकी प्रेमिका शादी करना चाहते थे। जिसके लिए दोनों पर महिला को जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला कि ज्योति गांव डाडौला की विवासी थी । उसकी शादी 2016 में सन्नी से हुई थी।दोनों की तीन बेटियां हैं। करीब 2 साल से सन्नी के वंशिका यादव नाम की महिला के साथ अवैध संबंध है।जिसके चलते वह ज्योति के साथ अक्सर मारपीट करता था। उसे कहता था वह मर जाए, तो वो वंशिका के साथ दूसरी शादी कर लेगा। मायके वालों ने सन्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं समझा।
वहीं वंशिका ने ज्योति को कॉल कर कहा कि तू मर जा, तेरी तीनों बेटियों को मैं सन्नी के साथ शादी कर पाल लूंगी। दोनों ने उसे मरने पर मजबूर कर दिया। इसी से परेशान होकर ज्योति ने खुद को कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।