Friday, September 20, 2024
Homeवायरल खबररोहतक में विदेश भेजने के नाम पर 2 भाइयों से 40 लाख...

रोहतक में विदेश भेजने के नाम पर 2 भाइयों से 40 लाख ठगे , वापस मांगने पर जान से मारने की दी धमकी

रोहतक में विदेश भेजने के नाम पर दो भाइयों से 40 लाख रूपये ठगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।परेशान होकर पीड़ित युवकों आरोपियों के खिलाफ कलानौर थाने में शिकायत करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में माड़ौदी गांव निवासी हसीन कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले पानीपत की अनाज मंडी में उनकी मुलाकात दो लोगों से हुई। जहां जिन्होंने कहा कि वे लोग लड़कों को स्टडी वीजा के तौर पर विदेशों में भेजने का काम करते है। जिसके बाद हसीन ने अपने दोनों भाई सतपाल व प्रदीप को विदेश भेजने को लेकर आरोपियों से बातचीत कर 40 लाख रुपए में सौदा किया।

पैसों को लेकर आरोपियों ने कहा कि वीजा आने के बाद पैसे दे देना। इसके बाद जर्मनी के वर्क वीजा लगवाने का झांसा दिया और पानीपत अनाज मंडी में बुलाया। इस दौरान 20 लाख रुपए (12 लाख रुपए ऑनलाइन व 8 लाख रुपए नकद) दिए। बकाया 20 लाख रुपए हवाई जहाज की टिकट आने के बाद देने के लिए कहा। इसके बाद उसके भाइयों को दिल्ली से मोरक्को का टिकट दिया। साथ ही कहा कि जर्मनी का टिकट मोरक्को में मिलेगा। इसके बाद 20 लाख रुपए दे दिए।

जिसके बाद आरोपियों ने उसके भाइयों को 1 महीने तक मोरक्को में रखा और फिर बैंकॉक भेज दिया। ऐसे में आरोपियों पर ठगी किये जाने का उनको शक हुआ और उन्होंने दोनों भाइयों को वापस भारतभेजने और पैसे वापस देने के लिए कहा । इस पर आरोपियों ने समय मांगा। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाइयों को टैक्सी में बैठाकर यूरोप बॉर्डर पर छोड़ दिया और सारे पैसे छीन लिए। जिसके कारण उसके भाइयों को 2 माह रूस की जेल में भी रहना पड़ा। वहीं भारत सरकार की मदद से दोनों भाई जेल से भारत लौटे।

उन्होंने कहा कि जब आरोपियों से पैसे मांगे तो मना कर दिया और कहा तुम्हारे भाइयों को 4 देशों की यात्रा करवा दी। साथ ही आरोपियों ने धमकी दी कि अगर अब परेशान किया तो जान से मरवा देंगे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी और कहा कि उनको झांसे में लेकर 40 लाख रुपए ठगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular