जम्मू -कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने सोमवर को पहली लिस्ट जारी की थी। जिसको महज कुछ घंटों में ही पार्टी ने वापस ले लिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल X से भी अपनी लिस्ट डिलीट कर दी।इसके बाद कहा गया कि लिस्ट में सुधार के साथ इसे फिर से जारी किया जाएगा।
फिर करीब आधे घंटे के बाद नई लिस्ट को जारी हुई, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। पहले जो लिस्ट जारी हुई थी, उसमें तीन चरणों के लिए 44 प्रत्याशियों के नाम थे , नई लिस्ट में सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम हैं।
केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/pswLPGlr5r
— BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) August 26, 2024
ये लिस्ट की थी जारी –
PRESS RELEASE--List of BJP candidate for JAMMU & KASHMIR Legislative Assembly Election 2024 on 26.08.2024 (1)