Friday, September 20, 2024
Homeखेल जगतLausanne Diamond League 2024 : नीरज चोपड़ा के जज्बे को सलाम ,चोट...

Lausanne Diamond League 2024 : नीरज चोपड़ा के जज्बे को सलाम ,चोट के बावजूद 90 मीटर के करीब फेंका भाला

Lausanne Diamond League 2024 : भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुरुवार यानि 22 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में कमाल कर दिया। लेकिन हर्न‍िया से जूझ रहे नीरज चोपड़ा ने चोटिल होने के बावजूद 89.49M दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हास‍िल किया। ऐसे में हर कोई उनकी हिम्मत को सलाम कर रहा है। हालांकि, इस बार भी 90 मीटर से चुकने पर नीरज दुखी दिखाई दिए।

नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में शुरुआती 5 राउंड तक पिछड़े हुए थे। लेकिन छठे प्रयास में 89.49 मीटर थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया। यह नीरज का इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है, जिसने पेरिस ओलंपिक 2024 में 89.45 मीटर को पीछे छोड़ दिया। ऐसे मे लग रहा है कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी राउंड के लिए बचाकर रखा था।

बता दें कि नीरज चोपड़ा अगले दो महीने तक खेल से दूर रहेंगे। संभव है कि वह सर्जरी भी करवाएं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान बताया था कि चोट की वजह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular