Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है पिछले एक पखवाड़े से हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी है। मंगलवार सुबह से ही रोहतक समेत कई जिलों में बारिश जारी है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, जींद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :20/08/2024 07:19:2) चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/Ostr5EE1wB
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 20, 2024
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून ट्रफ नहीं थी आज एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली से गुजर रही है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आज बिखराव वाली खंड बारिश देखने को मिल रही है। मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर वर्तमान में श्री गंगानगर, दिल्ली, कानपुर, डेहरी, बांकुरा और फिर दक्षिण बांग्लादेश पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत है। साथ ही साथ दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा एक चक्रवातीय परिसंचरण रायालसीमा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। जिससे आने वाले तीन चार दिनों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सम्पूर्ण इलाके में मानसून मेहरबान बना रहेगा।
20 -26 अगस्त के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा बीच बीच में आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। इस मौसम प्रणाली का असर 20-21 अगस्त को अधिकतर स्थानों पर जबकि 22-26 अगस्त के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश बूंदा-बांदी देखने को मिलेगी और शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।