Saturday, September 21, 2024
HomeदेशIndependence Day 2024 : कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में...

Independence Day 2024 : कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में CM सैनी ने किया ध्वजारोहण, सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Independence Day 2024 : कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी शहीदी स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने परेड की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को स्वंतत्रता दिवस के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी 1 जुलाई 2024 को ही हमें अंग्रेजों के समय से चले आ रहे गुलामी के प्रतीक 3 कानून से आजादी दिलवाई है। ये तीनों कानून अंग्रेजी शासन को मजबूत करने और उसकी रक्षा के लिए बनाये गये थे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने से लोगों को जल्द न्याय मिलने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने से मुक्ति मिलनी शुरु हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए उसके पीडि़तों याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना शुरु किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की स्थापना करवाकर करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि आज उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के बल पर न केवल मिसाइलें बना रह है, बल्कि सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन सफलतापूर्वक चला रह है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना है। आदित्य एल-1 नामक यान सूर्य की कक्षा में स्थापित होकर सूर्य का अध्ययन कर रहा है। इससे हर भारतवासी गौरवांवित है। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है, भय, भष्टाचार व भाई-भतीजावाद, विकास में असमानता करने वाले क्षेत्रवाद से आजादी दिलाई है। युवाओं को सरकारी नौकरिया पाने में पर्ची-खर्ची से, लोगों को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पाने के लिए दफ्तर, दरखास्त और दस्तावेज से, उद्यमियों व कारोबारियों को लालफीताशाही से, गांवों को लाल डोरे के बंधन से, महिलाओं को रसोई के धुएं से आजादी दिलवाई है। पिछले दिनों सरकार ने किसान हित में कुछ नए निर्णय लिए है, जिनमें अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को हमने जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही पिछले आबियाने को 133 करोड 55 लाख 48 हजार रुपए की बकाया राशि भी माफ कर दी है।

कार्यक्रम में परेड में शामिल टुकड़ियों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर परेड में 11 टुकडिय़ों को शामिल किया गया था। इस परेड की कमान आईपीएस अधिकारी एएसपी सृष्टिï गुप्ता ने संभाली थी। इस समारोह में सभी टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के अंत में परेड में शामिल टुकडियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को मंच पर खुद उनके पास जाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कृष्णा देवी, सुखविन्द्र कौर, दलजीत कौर, दलजीत कौर, ममता शर्मा, पारवती देवी, धन्नी देवी, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, जसबीर कौर, रामदास गोयल, सुखपाल सिंह, ढिल्ला राम को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि इन वीरों के कारण ही हम खुल हवा में आजादी की सांस ले रहे है।

जींद के सांगी वेदप्रकाश को मिला श्री धनपत सिंह सांगी लाईफ एचीवमेंट अवार्ड

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सूचना जनसम्पर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से जींद जिले के गांव बिशन निवासी वेद प्रकाश को प्रसिद्घ सांगी धनपत सिंह सांगी लाईफ एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवार्ड में सांगी वेद प्रकाश को सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए की राशि व शाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह अवार्ड हरियाणा प्रदेश के प्रसिद्घ एवं विद्ववान सांगी राय श्री धनपत सिंह की स्मृति में दिया गया है। राय श्री धनपत सिंह सांगी ने प्रदेश की संस्कृति सांग को ना केवल देश के अन्य राज्यों ब्लकि विदेश में भी पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा सहित 33 अधिकारियों, कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिनमें पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, एसएसपी सृष्टिï गुप्ता, श्री मेंहदी रत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठï नर्सिंग अधिकारी सरोज बाला, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, समाजसेवी मामचंद सैनी, जिला परिषद से पवन मित्तल, पंजाब यूनिर्सिटी चंडीगढ से सरताज सिंह, हरियाणा राज्य परिवहन के कार्य प्रबंधक समिन्द्र सिंह, डीपीई राधेश्याम, खिलाड़ी अनवी गागट, एमडीडी आफ इंडिया की डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर रितू रानी, समाजसेवी सुभाष चंद्र, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसम काम्बोज, उपसिविल सर्जन डा. संदीप अग्रवाल, डा. जगमेन्द्र सिंह, आकंशा, सुश्री सृष्टिïका, कारगिल योद्घा रामपाल अटवाल, डा. तरसेम कुमार, डा. अशोक कुमार, सत प्रकाश, अतुल कुमार शर्मा, स्वामी बिक्षु, स्वामी बंसीपुरी जी, सुरेन्द्रपाल सिंह, सुभाष ठकुराल, सुरेन्द्र मैहत्ता, डीपीओ नीतू रानी, समाजसेवी गुरनाम सिंह, डीएसडब्लयूओ संतोष शर्मा के अलावा परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टुकडियों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक टीमों को भी स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular