Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाअम्बालासिरसा में शहीदी महासम्मेलन : शहीद उधम सिंह को सीएम सैनी ने...

सिरसा में शहीदी महासम्मेलन : शहीद उधम सिंह को सीएम सैनी ने दी श्रद्धांजलि, कई घोषणाएं कीं

सिरसा : सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। देश व प्रदेश में विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आया है। डबल इंजन की सरकार ने नई योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया है। यह उनके प्रति हमारी एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री बुधवार को जिला सिरसा में डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन कंबोज धर्मशालाओं के लिए की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सिरसा, करनाल, रादोर, भुन्ना, कुरुक्षेत्र, रतिया, जगाधरी में निर्माणाधीन कंबोज धर्मशालाओं के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हिसार के पुराने गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के पास उनके नाम पर लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने की मापदंड पूरे होने पर रंगोई नाला निकालने की घोषणा

साध संगत द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष गांव मुसाहिबवाला से गुजरने वाली घग्गर नदी से रंगोई नाला के विस्तारीकरण की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाले को निकालने के लिए व्यवहारिकता जांची जाएगी और सभी प्रकार के मापदंड पूरे होने पर सरकार इसे मंजूरी देगी। उन्होंने एनएच-9 से डेरा बाबा भूमण शाह रोड के फोरलेन की मांग पर कहा कि इसके लिए अगर जमीन उपलब्ध होगी तो सरकार इसे फॉर लेन बनाएगी। उन्होंने मुख्यधाम की ओर जाने वाली सड़क पर बस क्यू शेल्टर बनाने की भी घोषणा की।

पेड़ लगाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने शहीदी दिवस पर आए हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि शहीदों के जन्मदिन, उनके शहादत दिवस, माता पिता के जन्मदिन व अन्य उपलक्ष्य के दिन वातावरण की शुद्धि के लिए एक-एक पेड़ लगाएं।

जर्मनी में भी शहीद उधम सिंह जी की शहादत पर होगा कार्यक्रम – जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज

इस अवसर पर जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने कहा कि वह एक साथी बनकर लोगों के बीच आएं है और उन्हें बड़ी खुशी है कि हम एक महान क्रांतिकारी का शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे लोगों की सेवा कर रहे हैं और उनकी उपलब्धियां देश में ख्याति ले रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म जर्मनी में जरूरी हुआ है परंतु भारत देश की मिट्टी की खुशबू आज भी मुझे महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में भी शहीद उधम सिंह जी की शहादत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें लोग- बाबा ब्रह्मदास महाराज

बाबा ब्रह्मदास महाराज ने महान क्रांतिकारी शहीद शिरोमणि उधम सिंह की शहादत दिवस पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ हम शहीदी दिवस मना रहे हैं। आए हुए श्रद्धालु इनसे प्रेरणा लें और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें।

समारोह को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बी आर कंबोज, अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सलाहकार डा. संदीप सिंह कोरा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री  रणजीत सिंह, स्थानीय शहरी निकाय राज्य मंत्री  सुभाष सुधा, विधायकगोपाल कांडा,  दूड़ाराम, लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular