Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणागाय के हमले में महिला की मौत का मामला : अशोक अरोड़ा...

गाय के हमले में महिला की मौत का मामला : अशोक अरोड़ा बोले- प्रशासन व मंत्री जिम्मेदार, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा (Ashok Arora) ने कुरुक्षेत्र में बेसहारा गाय द्वारा टक्कर मारकर महिला की मौत के विरोध में  भारतीय किसान यूनियन  के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने पर उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की कड़ी निंदा की है ।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि मुकदमा तो प्रशासन लापरवाह अधिकारियों व थानेसर  के विधायक एवं  हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा के विरुद्ध दर्ज किया जाना चाहिए। जिनकी लापरवाही से इस महिला की मौत हुई है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह) कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग की है।


अशोक अरोड़ा ने कहा कि गत दिवस पटेल नगर में बेसहारा गाय द्वारा एक महिला को पटक पटक कर मार दिया गया। प्रशासन की इस लापरवाही के  खिलाफ शहरवासियों में गहरा रोष है। जिस एरिया में महिला रहती है वह नगर परिषद की वर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा का वार्ड है और थानेसर से विधायक सुभाष सुधा हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री हैं।

मंत्री महोदय और प्रशासन रोज दावे करता है कि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर नहीं घूमने दिया जाएगा।  लेकिन कुरुक्षेत्र की सड़को पर भारी संख्या में पशु घूमते रहते है । जिस कारण हादसा होने से  अनेक लोगो की मोत हो चुकी है। अनेक लोगों की टांग और बाजू भी टूट चुकी है लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।
पटेल नगर में जब एक गाय द्वारा टक्कर मारने से महिला की मृत्यु के विरोध में भारतीय किसान यूनियन( शहीद भगत सिंह) ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मा चौक पर प्रदर्शन किया था और प्रशासन से मांग की थी कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए । जिस पर पुलिस ने संजीव आलमपुर, विपिन आलमपुर, संजू नंबरदार किरमच, दिलबाग बारवा, राजेंद्र पूर्व सरपंच कैथला, धर्मपाल हथीरा व 7 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया  है ।  इन सभी के विरुद्ध रास्ता अवरुद्ध करने और सरकार के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। 
 
अशोक अरोड़ा ने कहा कि महिला की मौत के लिए राज्य मंत्री सुभाष सुधा व प्रशासन सीधे रूप से जिम्मेवार हैं,  जिनकी लापरवाही से सड़कों पर गोवंश बेसहारा घूम रहा है। प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती है। अनेक लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन चुके हैं। अनेक लोगों की टांग और बाजू भी टूट चुकी है, लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।
 
अशोक अरोड़ा ने किसान नेताओं के विरुद्ध तुरंत प्रभाव से  मुकदमा रद्द करने की मांग करते हुए प्रशासन के दोषी अधिकारियों तथा हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular