Friday, September 20, 2024
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही...

Weather Update : हरियाणा में उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, जानें- मौसम का लेटेस्ट हाल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। वहीं हरियाणा में उमसभरी गर्मी का सितम अभी भी जारी है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार मानसून आंकड़ों में गिरावट जारी है। कमजोर और सुस्त पड़े मानसूनी हवाएं चलने से राज्य में केवल बिखराव वाली खंड बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।

सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार पसीने वाली चिपचिपी उमसभरी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून की द्रोणिका अब अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान पर बनीं हुईं हैं।आज मानसून टर्फ माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की उंचाई तक बीकानेर कोटा दमोह पेंड्रा रोड़ बालासोर से होकर दक्षिण पूर्व की और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुज़र रही है। साथ ही साथ उत्तरी छत्तीसगढ़ के उपर माध्य समुद्र से 7.6 किलोमीटर की उंचाई तक दक्षिण पश्चिम की और झुकते हुए एक चक्रवातीय सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इसके अलावा वर्तमान में, मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव वाला सिस्टम बना हुआ है, जो गुजरात और पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है, और कल गुजरात पहुaच सकता है।

इससे अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होगी। 31 जुलाई को पश्चिम बंगाल के ऊपर एक और कम दबाव वाला सिस्टम बनेगा, साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिससे 30 जुलाई से 8 अगस्त तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में भारी बारिश और अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना बन रही है जिसकी वजह से मानसून आंकड़ों में बढ़ोतरी की संभावना बन रही है।

हालाँकि, वर्तमान समय में जुलाई में कमजोर और आगे 8 अगस्त के बाद मानसून के थोड़ा कमजाेर होने की उम्मीद है, क्योंकि उस तारीख के बाद कोई मजबूत कम दबाव वाला सिस्टम या डिप्रेशन बनने का पूर्वानुमान नहीं है। दीर्घकाल मौसम पूर्वानुमान माडल से पता चलता है कि अगला मानसून डिप्रेशन 17 अगस्त के बाद ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन सकता है। इसलिए, अगस्त की मानसूनी बारिश थोड़ी कमजाेर रहने की संभावना है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून बारिश के आंकड़ों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे किसान भाइयों की फसल प्रभावित हो रही है। इसके अलावा हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार चिपचिपी उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर- दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular