Wednesday, October 23, 2024
Homeहरियाणाशिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा कैथल पहुंचीं : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों...

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा कैथल पहुंचीं : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को किया सम्मानित

कैथल। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति के परिणाम स्वरूप सरकारी स्कूलों के प्रति आमजन का दिन-प्रतिदिन विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में करीब 25 लाख से ऊपर विद्यार्थियों को संस्कारमय शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में वे हर क्षेत्र में कामयाब हो सके। गुणवत्ता पूरक शिक्षा प्रदान करने में अध्यापकों के साथ-साथ स्कूलों में बनी स्कूल प्रबंधन समिति यानि एसएमसी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा हिंदू गर्ल्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कांफ्रैंस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लीला राम व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने शिरकत की। इससे पहले शिक्षा मंत्री व अन्य अतिथिगणों ने स्कूल परिसर में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बेहत्तरीन कार्य करने वाली एसएमसी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को सम्मानित किया।

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि जिन स्कूलों में एसएमसी जागरूक है, वह स्कूल निश्चित तौर पर बेहत्तर प्रदर्शन करता है। एक बच्चे का सर्वांगीण विकास माता-पिता के साथ-साथ गुरूजन करते हैं। वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देना भी बहुत जरूरी है। बच्चों में संस्कार होंगे तो उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना भी प्रबल होगी। जो व्यक्ति देश के काम आता है, वह वंदनीय है। हरियाणा प्रदेश के युवा प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं। इसके साथ-साथ सेना में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हम सभी जन्म देने वाली मां और अन्न देने वाली धरती मां का कर्ज कभी भी नहीं उतार सकते। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में जाकर एसएमसी के सदस्यों से सीधा संवाद किया जा रहा है और शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार लाने के लिए उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के करीब 92 स्कूलों की पुरानी हो चुकी बिल्डिंगों का जीर्णोद्धार किया जाएगा, वहीं करीब 500 अध्यापकों को प्रिंसीपल के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

इस मौके पर विधायक लीला राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, घुमंतु जाति जन जाति प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज, रमेश चहल, संजीव कांगड़ा, सुरजीत सैनी, लोकेंद्र मानस, रामकुमार नैन, कुशलपाल सैन, जयदीप रंगा, जोगिंद्र धीमान, सत्यवान मेहरा, संगीता बिश्नोई, अंजू शर्मा, सुशील कुमार, कुशल भारद्वाज, संजय शर्मा, जितेंद्र राठौर, सुनीता आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular