Tuesday, October 22, 2024
HomeदेशHaryana Weather : हरियाणा में 11 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून,...

Haryana Weather : हरियाणा में 11 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, मूसलाधार बारिश की संभावना

Haryana Weather : हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में मानसून ने की धमाकेदार एंट्री के बाद राज्य में मानसून की रफ्तार कम हो गई है।  हालांकि हरियाणा राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में लगातार मानसून गतिविधियों से सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। जबकि जबकि उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मानसून गतिविधियां कम रही जिसकी वजह से इन इलाकों में अभी भी मानसून गतिविधियां सामान्य से नीचे बारिश दर्ज हुई है अभी भी राज्य में कुछ स्थानों पर मानसून की गतिविधियां नदारद है आमजन अभी भी मानसून बारिश की वाट देखने को मजबूर हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि  मानसून की सक्रियता विशेषकर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो प्रेशर और साथ ही मानसून टर्फ पर आधारित होती है जो लगातार अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है जो राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में बनी हुई है। मंगलवार को  मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ से होकर मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होकर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है साथ ही साथ एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। जिससे इन इलाकों में जबरदस्त मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।

जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले तीन चार दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा और केवल सीमित स्थानों पर केवल छिटपुट बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी। हालांकि सम्पूर्ण इलाके में मौजूद नमीं से इस दौरान उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। इसके अलावा बीच बीच में पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों में उर्जा देते हैं जैसे पिछले तीन दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश हुई आने वाली 11 जूलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून टर्फ अपनी सामान्य आने की संभावना बन रही है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है 11-15 जुलाई के दौरान सम्पूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

1 जून से 8 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में कुल 72.1 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में 83.9 मिलीमीटर बारिश होती है जो सामान्य से 14% कमी हुई है। हरियाणा के अंबाला यमुनानगर पंचकूला कुरुक्षेत्र करनाल कैथल जींद रोहतक सोनीपत पानीपत चरखी दादरी फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई है यहां की जनता मानसून बारिश की बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जबकि बाकी सभी जिलों में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। यानी हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी और मध्य जिलों में मानसून गतिविधियों में कमी जबकि पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मानसून गतिविधियां में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन के समय केवल छिटपुट बारिश/बूंदा-बांदी ही देखने को मिलीं। साथ ही राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सम्पूर्ण राज्य में रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular