Sunday, October 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस लाइन में परेड : SP बोले- नाकाबंदी के दौरान वाहनों की...

रोहतक पुलिस लाइन में परेड : SP बोले- नाकाबंदी के दौरान वाहनों की गहनता से चेकिंग करें

रोहतक : पुलिस लाइन रोहतक में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधिकारियों/जवानों को दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रजनीश, उप पुलिस अधीक्षक महम संदीप व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। परेड मे जिला रोहतक के सभी प्रभारी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय ऑफिस व जिला मे तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने पुलिस अधिकारियों/जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-2 पर नाके लगाये जाते है। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की गहनता से चेकिंग करें। सभी नाकों पर पुलिस जवान हथियार, वाकी टाकी सैट व अन्य आधुनिक उपकरण सहित तैनात होगे। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करे। दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखें। समय-2 पर अल्कोहल सेंसर के नाके लगाये। शराब का सेवन कर वाहन चला रहे वाहन चालकों के चालान काटे। सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग/हंगामा करने वाले से भी सख्ती से निपटा जाये। कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखने के पुख्ता बंदोबस्त करे।

कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए लॉ एंड आर्डर कम्पनी को पुलिस लाइन में अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई। जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी-डंडा चार्ज, केन-शील्ड, धकेल पॉँजीशन आदि का बारिकी से अभ्यास कराया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular