Sunday, October 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक से 16 वर्षीय लड़का लापता, अपहरण की आशंका

रोहतक से 16 वर्षीय लड़का लापता, अपहरण की आशंका

रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी निवासी से 16 साल के नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़के का 4 दिन बाद भी पता नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है।  पुलिस मामला दर्जकर नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुरी कालोनी रोहतक निवासी सुरेश ने थाना पुरानी सब्जी मंडी रोहतक में दी शिकायत में बताया कि मेहनत मजदूरी का काम करता है। मेरे चार बच्चे हैं 2 लड़की 2 लड़के। सबसे बडा लड़का दीपक (16 साल) 4 जुलाई को समय करीब शाम 6.00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। मैंने और परिजनों ने उसका कई जगह पता किया पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मुझे शक है कि मेरा लड़का दीपक अमन पुत्र निवास वासी फतेहपुरी कालोनी रोहतक के साथ गया है था। किसी ने मेरे लड़के का अपहरण कर लिया है। कानूनी कार्रवाई करके मेरे लड़के की तलाश की करवाई जाए। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच हर एंगल से शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular