Sunday, October 6, 2024
HomeदेशHaryana Monsoon Update : हरियाणा के 10 जिलों में सामान्य से अधिक...

Haryana Monsoon Update : हरियाणा के 10 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, 12 जिलों में लोग राह देख रहे

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मानसून की सक्रियता में अभी भी बहुत बड़ी असामान्यताएं देखने को मिल रही है। वहीं 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अभी भी केवल 10 जिलों में सामान्य से अधिक मानसून बारिश दर्ज हुई जबकि 12 जिले अंबाला, चरखी दादरी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर में अभी भी मानसून की राह देख रहे हैं।

हरियाणा राज्य में 1 जून से 7 जुलाई के दौरान कुल 70.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस दौरान 78.5 मिलीमिटर सामान्य बारिश होती है जिसमें 10% कम हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की तारतम्यता और सक्रियता मे एक लय देखने को नहीं मिल रही है। अभी भी खंड बरसात की स्थिति बनी हुई है। अगर उत्तर हिस्सों में बारिश होती है तो दक्षिणी में बारिश नदारद है इसी प्रकार पश्चिमी हिस्सों में बारिश होती है तो पूर्वी हिस्सों से बारिश नदारद है। हालांकि 28 जून से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई और हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में लगातार मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। जीवन दायिनी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी हिस्सों में विशेषकर सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ में जबरदस्त मानसून की गतिविधियों ने कमजोर मानसून को जीवन दान दिया।

रविवार को समुद्र तल पर मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर से होते हुए जैसलमेर से सीकर, उरई, चुर्क, डाल्टनगंज, पुरूलिया एवं कोंटाई होते हुए उत्तर‐पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जैसे ही मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आएंगी वैसे सम्पूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार (8 जुलाई) तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों और उत्तरी हिस्सों पर ही देखने को मिलेगा। इसके अलावा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 12 जुलाई को सक्रिय होने से 12-15 जुलाई के दौरान एक बार फिर से मानसून में सक्रियता की सम्भावना बन रही ।

हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी

सोमवार (8 जुलाई) को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और मानसून द्वारा हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जिला महेंद्रगढ़ पर लगातार 28 जून से मानसून के आगमन से लेकर अब तक मानसून मेहरबान है जिला महेंद्रगढ़ में 1 जून से 7 जुलाई के दौरान कुल 148.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य बारिश 78.1 मिलीमीटर होती है जो सामान्य से 91% ज्यादा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular