Saturday, October 5, 2024
Homeटेक्नोलॉजीAadhaar Card शेयर करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना...

Aadhaar Card शेयर करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

Aadhaar Card शेयर करने से पहले बहुत जरूरी चीजों के बारे में आपके लिए जान लेना बेहद जरूरी है। अगर आप इन जरूरी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। दरअसल आज हम आपको मास्क आधार के बारे में बताने वाले हैं। जैसा की इसके नाम से पता ये आपके आधार के लिए एक मास्क के रूप में कार्य करेगा। चलिए आपको बतातें है की आखिर क्या होता है मास्क आधार के बारे में ?

क्या होता है मास्क आधार ?

आधार कार्ड के नंबर्स को फ्रॉड या साइबर अपराधियों से बचाना बेहद जरूरी होता है। मास्क आधार में आपके आधार के नंबर छिपे होते हैं। यानी आपके पूरे आधार नंबर नजर नहीं आते हैं। इसमें नंबर्स को छिपाकर रखा जाता है। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इसे फॉलो करते हैं।

कैसे करें डाउनलोड ?

आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए सबसे पहले

– आपको UIDAI की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको 12 संख्या वाला आधार नंबर दर्ज करना होगा।

-यहीं पर आपको मास्क आधार का ऑप्शन नजर आएगा। कैप्चा भी आपको काफी ध्यान से एंटर करना होगा।

-इसे पूरा करने के बाद आपका मास्क आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

-लेकिन डाउनलोड करने से पहले आपको ओटीपी भेजकर वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा।

-यहां आपके लिए E-Aadhaar कॉपी भी डाउनलोड करना आसान हो जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular