Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक जाट शिक्षण संस्था चुनाव : गुलाब सिंह दिमाना प्रधान चुने गए,...

रोहतक जाट शिक्षण संस्था चुनाव : गुलाब सिंह दिमाना प्रधान चुने गए, कोषाध्यक्ष सुधीर बने

Rohtak : जाट शिक्षण संस्था रोहतक के प्रधान, उप प्रधान महा सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए मातूराम इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में रविवार को मतदान हुआ। 105 कॉलेजियम सदस्यों ने वोट डाले। जिसमें गुलाब सिंह दिमाना प्रधान चुने गए हैं। दिमाना के पैनल के धर्मराज उप प्रधान और नवदीप महासचिव बने, जबकि कोषाध्यक्ष के लिए नरेश काला पैनल के सुधीर जीते।

गुलाब सिंह दिमाना ने अपने विरोधी उम्मीदवार नरेश कुमार काला को 10 मतों से हराया। दिमाना को 33 और काला को 23 मत मिले। 20 वोट लेकर परमजीत तहलान तीसरे, 19 के साथ राज सिंह नांदल चौथे और पांचवें स्थान पर रहते हुए राजेंद्र सिंह राजे ने पूरे 10 वोट प्राप्त हुए।

जाट संस्था के प्रशासक के ओएसडी डॉ नवनीत अहलावत ने बताया कि संस्था की गर्वनिंग बॉडी के चार पदों के लिए 105 कॉलेजियम सदस्यों ने प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक अपना मतदान कर लिया। तत्पश्चात मौके पर ही चारों पदों के लिए अलग-अलग मतो की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया और विजेता उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इलेक्शन कानूनगो कर्मपाल और शिक्षक राजरूप राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रधान पद के लिए

  • नाम मत
  • गुलाब सिंह – 33
  • नरेश कुमार – 23
  • परमजीत- 20
  • राजेंद्र सिंह- 10
  • राज सिंह नांदल – 19

उप-प्रधान पद के लिए

  • नाम- मत
  • आजाद सिंह – 14
  • बिक्रम- 21
  • चंद्रभान- 14
  • धर्मराज -37
  • विनोद हुड्डा- 19
  • महासचिव पद के लिए

  • नाम – मत
  • जगजीत सिंह- 19
  • कृष्ण सिंह- 28
  • नवदीप- 35
  • रविंद्र सिंह- 23

कोषाध्यक्ष पद के लिए

  • नाम -मत
  • दिनेश- 14
  • कांता- 25
  • राजपाल- 31
  • सुधीर- 35

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular