Sunday, September 29, 2024
HomeदेशWeather Update : हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में बारिश लेकर आई राहत...

Weather Update : हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में बारिश लेकर आई राहत भरी खबर, जानें- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update : हरियाणा में लगातार भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं अपने तेवरों को प्रचंड किए हुए हैं। तापमान में उछाल जारी है भी जारी है। हरियाणा- दिल्ली एनसीआर का हर आमजन आसमान में टकटकी लगाए मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में राहत भरी बौछारों ने आमजन को राहत का सूकून मिला है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में इस सीजन का भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का आखिरी दौर चल रहा है। शुक्रवार को सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फरीदाबाद और मेवात 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन सबसे ज्यादा गर्म और नारनौल महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस की वजह से ज्यादा गर्म रही। इस बार अच्छी मानसून की पटकथा भीषण आग उगलने वाली गर्मी ने लिख दी है। आमजन को जितना अधिक तपाया है उतना अधिक मानसून समुंद्री पानी मैदानी राज्यों में बहायेगा ।

हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से भिवानी लुहारू चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी झज्जर गुड़गांव मेवात फरीदाबाद पलवल सभी जिलों में और एनसीआर दिल्ली मौसम में बदलाव देखने को मिला दोपहर बाद इन जिलों में बादलों की आवाजाही बनी और तेज गति से हवाएं चलने कहीं कहीं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं व गर्ज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी और राहत भरी बौछारों ने आमजन को प्रफुल्लित कर दिया। साथ ही साथ शाम होते-होते फतेहाबाद में छिटपुट बूंदा-बांदी देखने को मिला।

हालांकि शुक्रवार को भी हरियाणा एनसीआर में दिन के तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अभी भी अनेकों स्थानों पर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं अपने तेवरों को रौद्र रूप अख्तियार किए हुए हैं। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में भी उछाल जारी है आज हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यानी हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके में लगातार आमजन के रात्रि और दिन का चैन छीन लिया है। हालांकि हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों से मौसम सुहावना जरूर बना परन्तु आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में अभी 18 जून तक राहत के आसार नहीं दिख रहें। अभी चार पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर में इस सीजन का प्रचंड गर्मी और लूं का दौर जारी रहेगा। क्योंकि आज सम्पूर्ण इलाके में लगातार दक्षिणी पश्चिमी नमीं वाली हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट जरुर आईं हैं परन्तु जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में उमसभरी पसीने वाली गर्मी चार पांच दिनों तक देखने को मिलेगी।

हरियाणा-दिल्ली- एनसीआर में मानसून 27-28 जून तक आने की संभावना

शनिवार को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा जिसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान तेज गति से हवाएं जरूर चलने की संभावना है। 18 जून रात्रि को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर में फिर से मौसम में बदलाव और धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके पर 19 जून से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लू का खात्मा और तापमान पर लगाम से आमजन को राहत मिलने की सम्भावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून रेलगाड़ी 27/28 जून तक आने की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular