पानीपत में भाजपा को झटका लगा है। जिला परिषद का चुनाव काजल देशवाल जीत लिया है। 17 पार्षदों में 13 पार्षदों ने उनकों समर्थन दिया है। यह चुनाव पानीपत तहसील के नायब तहसीलदार अस्तित्व पाराशर और डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की देखरेख में करवाया गया है। वहीं चुनाव आयोग के आदेश पर चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
बता दें कि पिछले 3 महीने से ये चेयरपर्सन का सीट खाली था। 27 दिसंबर 2022 को ज्योति शर्मा चेयरपर्सन बनी थीं। तब उन्होंने जेजेपी समर्थित वार्ड-13 कुराड़ की जिला पार्षद काजल देसवाल को 9-7 मतों से हराया था। वहीं 6 मार्च को 17 में से 13 पार्षदों ने भाजपा की ज्योति शर्मा को चेयरपर्सन पद से हटा दिया था।