Sunday, October 6, 2024
Homeदिल्लीस्वाति-बिभव मामले में सियासी घमासान शुरू : दिल्ली में AAP का प्रदर्शन,...

स्वाति-बिभव मामले में सियासी घमासान शुरू : दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में अब सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है। वह अपने विधायकों और सांसदों के साथ बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच करेंगे।  केजरीवाल ने भाजपा सोची समझी साजिश के तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। एक्स पर लिखा गया है कि ‘दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर एक राजनीतिक दल के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर यातायात व्यस्त रहेगा। डीडीयू मार्ग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात के लिए बंद किया जा सकता है। कृपया इन सड़कों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular