Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकफिल्म “थारा फूफा जिंदा है” मेकर पर कंटेंट चोरी का आरोप, जयहिंद...

फिल्म “थारा फूफा जिंदा है” मेकर पर कंटेंट चोरी का आरोप, जयहिंद के साथ कोर्ट पहुंच गए दादा दुलीचंद

रोहतक। ‘थारा फूफा जिंदा है’ स्टेज एप पर एक मूवी आ रही है जिसकी चर्चा सभी तरह है। लेकिन ये वो स्लोगन है जब 102 साल के जीवित बुजुर्ग दादा दुलीचंद को मृत बताकर उनकी पेंशन काट दी गई थी। उनके लिए आंदोलन में यह स्लोगन बनाया गया था और बारात निकाल कर इस स्लोगन को यूज किया गया था। अब दादा दुलीचंद और जयहिंद सेना ने फिल्म “थारा फूफा जिंदा है” मेकर पर कंटेंट चोरी का आरोप लगाया है। इसके लिए वे बुधवार को रोहतक कोर्ट में पहुंचे। वे मानसरोवर पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से रथ में सवार होकर रोहतक कोर्ट में पहुंचे।

रथ पर सारथी बनकर कोर्ट पहुंचे जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने बताया कि एक एप द्वारा उनके आंदोलन से कंटेंट चोरी किया गया है। जिसके कारण वे कोर्ट में पहुंचे हैं। कोर्ट में उस फिल्म के खिलाफ याचिका दर्ज की है। नवीन जयहिंद ने कहा कि फैमिली आईडी में बुजुर्ग करीब 102 वर्षीय दुलीचंद को बुजुर्ग दिखाकर पेंशन काट दी थी। जिसके बाद थारा फूफा जिंदा है के नाम से आंदोलन किया गया। इसके बाद कई बुजुर्गों व विधवाओं की पेंशन बनी। इस आंदोलन के ब्रांड एंबेस्टर दादा दुलीचंद हैं। लेकिन अब उसके नाम से एक फिल्म बनाई गई है। जिसकी दादा दुलीचंद से कोई अनुमति नहीं ली गई। इसलिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।

नवीन जयहिंद ने कहा कि थारा फूफा जिंदा है आंदोलन लोगों की आवाज उठाने के लिए चला था। लेकिन अब इस पर फिल्म बनाकर निर्माता मुनाफा कमाना चाहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके लिए दादा दुलीचंद से अनुमति लेनी चाहिए थी। कहा कि, हमें मुनाफा नहीं चाहिए। इसलिए फिल्म निर्माता इसके लिए माफी मांगे। साथ ही इस फिल्म से जो रेवेन्यू मिले, उसे वृद्ध आश्रम या गोशाला में दान करें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular