Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक से फिर लापता हुए दो बच्चे, एक हफ्ते में अब तक...

रोहतक से फिर लापता हुए दो बच्चे, एक हफ्ते में अब तक 7 बच्चे गायब, 5 बच्चे बाहर खेलते हुए गायब

रोहतक। रोहतक से लगातार बच्चों के गायब होने की वारदातें सामने आ रही हैं। पिछले एक हफ्ते में अब तक 7 बच्चों के गायब होने का मामला सामने आ चुका है। जिनमे 5 बच्चे ऐसे हैं जो घर के बाहर खेल रहे थे या खेलने के लिए गए हुए थे। अब रोहतक में घर से खेलने के लिए निकले 2 सगे भाई संदिग्ध हालात में लापता हो गए। मामला न्यू जनता कलोनी का है जिसमे छोटे भाई की उम्र 12 साल तो दूसरे की 15 साल है। एक भाई 7वीं का तो दूसरा 10वीं का छात्र है। काफी खोजने के बाद परिजनों ने दोनों की तलाश आरंभ कर दी। लेकिन उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद मामले की शिकाय पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों भाईयों को खोजना आरंभ कर दिया है।

 न्यू जनता कॉलोनी में रहता है परिवार 

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव जांडखेड़ा निवासी मोनू ने अपने दो बच्चे लापता होने की शिकायत शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस में दी। शिकायत में बताया कि वह फिलहाल रोहतक की न्यू जनता कॉलोनी में रहता है। वहीं पिछले करीब 10 साल से अपने बच्चों के साथ यहा रह रहा है। उसके पास दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 15 वर्षीय हिमांशु व छोटा बेटा करीब 12 वर्षीय निकित है। हिमांशु अब 9वीं कक्षा पास करके 10वीं कक्षा में हुआ है और निकित छठीं कक्षा पास करके 7वीं में हुआ है।

सुबह निकले थे खेलने

उन्होंने बताया कि रविवार को उसके दोनों बेटे सुबह करीब 11 बजे खेलने के लिए घर से गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब दोपहर बाद करीब 3 बजे तक जब बच्चे घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश आरंभ कर दी। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। दोनों बच्चे लापता होने के बाद परिवार भी दुखी है और उन्हें खोजने के लिए हर प्रयास कर रहा है। इधर, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular