Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दोस्त बनकर दोस्त से की 25 लाख की धोखाधड़ी, हैरान...

रोहतक में दोस्त बनकर दोस्त से की 25 लाख की धोखाधड़ी, हैरान कर देने वाला मामला

रोहतक। रोहतक में रिटायर्ड फौजी को उसके ही दोस्त ने विश्वास जीत कर 25 लाख की धोखाधड़ी कर ली। गांव टिटौली में फौजी ने रिटायर्मेंट में मिले पैसों से काम शुरू करने का प्लान बनाया था, लेकिन उसके सहपाठी ने फ्लोर मिल बेचने के नाम पर उसे ठगी का शिकार बना लिया। इस ठगी का उस समय पता लगा जब पूर्व फौजी के घर कोर्ट से सम्मन आए। फौजी को उस समय ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी।

गांव टिटौली निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना से रिटायर्ड है। जब वह सेवानिवृत्त होकर आए तो रिटायर्मेंट के समय जो पैसे मिले, उससे कोई काम शुरू करने की सोची। इसके लिए उसने गांव के ही अपने सहपाठी बलवान सिंह को जिक्र किया। उसने कहा कि उसके भाई नरेंद्र कुमार ने फ्लोर मिल लगा रखा है और वो चालू हालत में नहीं है। जिसे वह बेचना चाहता है। उसे ठीक करवा लेना।

फ्लोर मिल को फर्जी तरिके से बेचा

इसके बाद करीब 2 कनाल में बने फ्लोर मिल का सौदा 24 लाख रुपए में तय हुआ। 28 दिसंबर 2018 को इकरारनामा लिखा गया और 8 लाख रुपए बतौर बयाना चेक से दे दिए। इसके बाद 24 जनवरी 2019 को 8 लाख का चेक दे दिया। उसके बाद 14 अप्रैल 2019 को बिजली बिल भरा। उन्होंने बताया कि कुल करीब 19 लाख रुपए दिए। वहीं आरोपियों ने रजिस्ट्री भी करवा दी और कब्जा दे दिया।

25 लाख रुपए ठगे

सेवानिवृत्त फौजी रोहताश ने बताया कि करीब एक-डेढ़ साल पहले उसके पास कोर्ट से सम्मन आए तो पता चला कि आरोपी नरेंद्र 23 मई 2018 को अदालत से केस हार चुका था। जिस जमीन पर फ्लोर मिल लगा था, उस जमीन को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था। आरोपी कोर्ट से केस हार गया था। 26 अक्टूबर 2023 को कोर्ट के ऑर्डर से यह जमीन पहले केस करने वाले महेंद्र की हो गई। वहीं, अब आरोपियों ने उनके पैसे भी वापस नहीं दिए। आरोपियों ने करीब 25 लाख रुपए की ठगी की है। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी को दे दी। पुलिस ने जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular