Monday, October 21, 2024
HomeहरियाणारोहतकMDU में रंग महोत्सव 2024 का रंगारंग आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

MDU में रंग महोत्सव 2024 का रंगारंग आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

रोहतक। MDU में रंग महोत्सव 2024 का रंगारंग आगाज आज हो गया है। हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को एमडीयू में रंग बहार-पुष्प उत्सव तथा रंग महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रंग बहार इवेंट के तहत सृजित विकसित भारत थीम के विविध स्टॉल्स का अवलोकन किया। कट-आउट्स प्रेजेंटेशन में भारतीय ज्ञान परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी की झलक दिखी।

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और पौधरोपण किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रंग महोत्सव के पोस्टर तथा विवरणिका का लोकार्पण कर मेगा इवेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सहित अन्य विशिष्ट जनों ने ईवी वाहन में रंग बहार पुष्प उत्सव का अवलोकन कर ग्रीन एनर्जी के प्रोत्साहन का संदेश दिया।

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग-महोत्सव मेगा इवेंट साहित्य, संगीत, कला, थिएटर, पाक-कला, पर्यावरणीय सरोकारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। एमडीयू संस्कृति तथा संस्कारों को पुष्पित-पल्लवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने कहा कि रंग बहार पुष्प उत्सव, विश्वविद्यालय समुदाय को प्रकृति तथा पर्यावरणीय संरक्षण से जोड़ने का पर्व है। कुलपति ने कहा कि रंग महोत्सव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक्सपीरियंसियल लर्निंग का बेहतरीन अवसर है।

नेस्ट मेकिंग व बोनसाई मेकिंग कार्यशाला आकर्षण का केंद्र

रंग बहार कार्यक्रम में नेस्ट मेकिंग तथा बोनसाई मेकिंग कार्यशालाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस इवेंट में फ्रेश फ्लॉवर, फ्लोरल एग्जीबिट्स, फोलिएज प्लांटस, बोनसाई, कैक्टस, रंगोली, फोटोग्राफी, पेंटिंग, वैजीटेबल कवरिंग, ऑन द स्पॉट रील मेकिंग, बेस्ट नर्सरी ट्रॉफी, बेस्ट गार्डन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा हरियाणवी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल समेत अन्य आकर्षक गतिविधियों ने भी आगुंतकों को खूब लुभाया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular