Sunday, October 20, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के स्कूलों में बढ़ा शीतकालीन अवकाश, जानें कब खुलेंगे स्कूल

हरियाणा के स्कूलों में बढ़ा शीतकालीन अवकाश, जानें कब खुलेंगे स्कूल

हरियाणा में विंटर वैकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित किया गया था। मगर इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 15 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है।

चंडीगढ़। हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है। प्रदेश में घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इस बार सीजन की सबसे ठंडी रात का भी रिकॉर्ड टूट गया है। घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने 10 घंटे में तीन अलर्ट जारी किए। इससे पहले आज प्रदेश के 21 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। अधिकांश जिलों में तापमान में बदलाव के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। सर्दी का आलम ये है कि महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंच गया है। हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे है।

हरियाणा में विंटर वैकेशन

हरियाणा में ठंड के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इससे ऊपर की कक्षाओं की छुट्टियों का फैसला DC अपने स्तर पर लेंगे। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक आदेश सोमवार यानी आज जारी कर दिए गए। जिसमे कहा गया है कि कक्षा 4 से ऊपर की सभी कक्षाएं 16 जनवरी से लगेंगी लेकिन सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय 10 बजे से शाम 4 बजे तक का रहेगा। यह भी कहा गया है कि 16 जनवरी से सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहेंगे।

इससे पहले हरियाणा में विंटर वैकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित किया गया था। मगर इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 15 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को बंद रखने के ऑर्डर सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है।

15 जनवरी तक घोषित था शीतकालीन अवकाश

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में विंटर वैकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित किया गया था। मगर प्रदेश में अभी भी ठिठुराने वाली सर्दी का दौर जारी है। सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये छुट्टीयां बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। जिसके लेकर शिक्षा विभाग पहले ही सावधानी बरत रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने के आदेश को सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को छुट्टियां बढ़ाई है। जिससे बच्चों के गार्जियन उनका ख्याल घर पर रख सके।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलाव से अब रातें ठंडी होंगी यानी न्यूनतम तापमान नीचे जाएगा और दिन में ठंड से राहत मिलेगी यानी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावन है। वहीं मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से कक्षा तीन तक स्कूलों की छुटि्टयां 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के द्वारा रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले जिलों में 21 जिले शामिल किए गए हैं। इनमें रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद शामिल हैं। वहीं ऑरेंज अलर्ट वालों में पंचकूला, युनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। रोहतक और झज्जर जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है।

बारिश के आसार अभी नहीं

पश्चिम विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सुस्त पड़ने के साथ ही उत्तर भारत में बारिश के अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 10 सालों में पहली बार दिसंबर व जनवरी खुश्क जा रहा है। 2013 में ऐसे हालात बने थे, जब पंजाब- हरियाणा में बारिश सामान्य से बहुत कम हुई थी।खुश्क ठंड बढ़ने के कारण ही दिन के तापमान में अत्यंत कमी देखने को मिली और रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। वहीं सूरज न निकलने के चलते लोगों को शीतलहर ने प्रभावित किया।

घना कोहरा व ठंड ज्यादा होने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार घना कोहरे से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है। सुबह के समय सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए रात में तीन बार अलर्ट जारी किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular