Monday, October 21, 2024
Homeहरियाणाइनेलो नेता के घर मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनते थकी ईडी,...

इनेलो नेता के घर मिला कुबेर का खजाना, नोट गिनते थकी ईडी, जब्त किये विदेशी हथियार सहित इतना सामान

ईडी ने 5 किलो सोने के बुलियन , 300 कारतूस और 100 शराब की बोत्तलें बरामद की हैं। इसके साथ ही ईडी के अधिकारियों ने देश-विदेश में कई चल एवं अचल संपत्तियों से जुड़े दस्‍तावेज भी अपने कब्‍जे में लिए हैं।

हरियाणा। हरियाणा के एक इनेलो नेता के घर से धनकुबेर का खजाना मिलने की खबर सामने आयी है। सामान इतना कि ईडी की आंखें चौंधिया गई और हाथ थक गए नोट गिनते गिनते। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर ईडी की रेड में न केवल कुबेर का खजाना मिला है, बल्कि विदेशी हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर और ठिकानों पर गुरुवार से जारी रेड में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को करीब 5 करोड़ के 500 वाले करारे नोट मिले हैं। गिनती अब भी जारी है और नोट गिनते-गिनते ईडी के अफसर भी थक जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर नशे और नोटों के नए बाहुबली दिलबाग सिंह से और क्या मिला?

ठिकानों से विदेशी हथियार और 300 कारतूस भी बरामद

गुरूवार सुबह हरियाणा में अवैध खनन मामले को लेकर ईडी की टीम ने अचानक 20 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने इनेलो नेता और पूर्व विधायक रह चुके दिलबाग सिंह के घर भी छापा मारा। ईडी की छापेमारी में अब तक दिलबाग सिंह के ठिकानों से 5 करोड़ के कैश मिल चुके हैं और नोटों की गिनती अब भी जारी है। माना जा रहा है कि कैश का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि नगदी गिनने का काम चल रहा है। इतना ही नहीं, दिलबाग सिंह के ठिकानों से विदेशी हथियार और 300 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के परिसरों से भारत और विदेश में कई संपत्तियों सहित अवैध विदेशी निर्मित हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक महंगी शराब की बोतलें और कई किलोग्राम बुलियन सहित अथाह जमीनी सम्पति के कागजात बरामद किए गए हैं।

क्या होता है बुलियन?

बुलियन सोने और चांदी के विशुद्ध टुकड़े को कहते हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। यह सिल्लियां या बार के रूप में होता है। यह नियम अनुसार केंद्रीय बैंकों द्वारा भंडार में रखा जाता है या संस्थागत निवेशकों द्वारा उनके पोर्टफोलियो पर मुद्रास्फीति के प्रभाव से बचाव के लिए उपयोग किया जाता है। लगभग 20 प्रतिशत खनन सोना दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों के पास है। इन्हें घर पर रखना पूरी तरह से अवैध माना जाता है। केंद्रीय बैंक धन जुटाने में मदद करने के लिए सोने को उनके बुलियन रिजर्व से लगभग एक प्रतिशत की दर से बुलियन बैंकों को उधार देता है।

अवैध खनन मामलों में ईडी का यह बड़ा एक्शन

जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई अवैध खनन मामले की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन कारोबारियों में खलबली मची हुई है। कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुए अवैध माइनिंग के मामलों के बाद यह ईडी का यह बड़ा एक्शन है। जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में भी तलाशी ली। यमुनानगर के पूर्व विधायक और INLD नेता दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय और विभिन्न ठिकानों पर भी ईडी की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। दिलबाग सिंह और उनके संपर्क में आने वाले खनन कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, खनन से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। ईडी की टीमों के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान मौजूद थे।

कैश की गिनती फिलहाल जारी

ईडी ने दिलबाग सिंह के ठिकानों से चौंकाने वाली चीजें भी बरामद की गई हैं। दिलबाग सिंह के ठिकानों पर जब नोटों की गड्डियां मिलने लगीं तो ईडी के अफसर भी हैरान रह गए। आधी रात के बाद साढ़े 12 बजे तक 5 करोड़ रुपये की गिनती की जा सकी थी। बरामद कैश की गिनती फिलहाल जारी है। अवैध हथियार भी जब्‍त किए हैं। बताया जा रहा है कि यह हथियार विदेशी हैं। इसके अलावा ईडी ने 5 किलो सोने के बुलियन , 300 कारतूस और 100 शराब की बोत्तलें बरामद की हैं। इसके साथ ही ईडी के अधिकारियों ने देश-विदेश में कई चल एवं अचल संपत्तियों से जुड़े दस्‍तावेज भी अपने कब्‍जे में लिए हैं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी हैं दिलबाग सिंह

आपको बता दें दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी हैं। चार साल पहले दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला से हुई थी। दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई प्राथमिकियों से सामने आया है। ये प्राथमिकियां पट्टा समाप्ति और अदालत के आदेश के बाद भी पूर्व में हुए पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई थीं। केंद्रीय एजेंसी राजस्व और करों के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में हरियाणा सरकार द्वारा लाई गई ऑनलाइन योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular