Sunday, September 22, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सर्दियों में बंद मकानों पर संकट, गेट तोड़ लाखों की...

रोहतक में सर्दियों में बंद मकानों पर संकट, गेट तोड़ लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रोहतक। रोहतक में हर रात घना कोहरा शुरू हो चूका है और खासतौर पर अंधेरी और धुंध भरी रातों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। शहर में भी सर्दी शुरू होते ही चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। चोर बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और चोरियों को अंजाम दे रहे हैं।

मकान में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान व खुली पड़ी अलमारी

नेहरू कॉलोनी स्थित एक बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर यहां से कुछ कैश और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सीसीटीवी में दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था। करीब 2 मिनट में उन्होंने मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद वे चोरी करके फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी दुकानदार विनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो मकान हैं। एक में वे रहते हैं और दूसरा मकान बंद रहता है। दूसरे मकान में वे कभी कभार जाते थे। जब वे सुबह करीब 10 बजे पहुंचा तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे का भी कुंड़ा टूटा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि जब अंदर जाकर चेक किया तो सारा बेड का सामान व अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चेक किया तो पाया उनके करीब पांच हजार रुपए कैश व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। जब मकान के साथ लगे हुए सीसीटीवी कैमरे देखे तो पाया कि दो युवक दिखाई दिए। दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular