Sunday, May 19, 2024
Homeदिल्लीआज से और बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे के कारण 271 उड़ाने प्रभावित,...

आज से और बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे के कारण 271 उड़ाने प्रभावित, दर्जनों ट्रेन हुई लेट

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: समस्त उत्तर भारत इन दिनों सर्दियों की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली ठंड की चपेट झेल रहा है। कई राज्यों में बीते 24 घंटे के दौरान लोगों को सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं हुए हैं।

घने कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। 80 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4 घंटे से लेकर 13 घंटे देरी से चल रही है। ऐसा ही हाल हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे का असर 271 फ्लाइट्स पर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। 150 उड़ानों में देरी हुई है।

सूरज नहीं निकलने के कारण ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड के और अधिक बढ़ने के आसार है। दिन में न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज होगी।

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में कहीं-कहीं अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ ज्यादातर प्रदेशों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

ये भी पढ़ें- गले की खिचखिच को दूर करने के लिए करें ये घरेलू उपाय

मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि गलन बढ़ने से शहरों में लोग जहां हीटर के पास बैठे रहे तो वहीं गांवों में लोगों ने अलाव जला लिए। आने वाले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने मैदानी राज्यों में सड़क चलने वाले वाहनों के लिए घने कोहरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ड्राइवर फॉग लाइट का उपयोग करें और यात्री एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular