Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकडॉ. अशोक तंवर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सहयोगियों को धोखा...

डॉ. अशोक तंवर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- सहयोगियों को धोखा देंगे तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे

रोहतक। डॉ. अशोक तंवर ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं। आप नेता ने कल हरियाणा के मुख्यमंत्री पर हमला बोला था तो आज उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को कांग्रेस की चुनाव नीति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दादागिरी के लिए कांग्रेस ने I.N.D.I.A से अलग होकर चुनावों में चाल चली, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया।

आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचार समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर सोमवार को रोहतक पहुंचे। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दल कांग्रेस पर तंवर ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस था। कांग्रेस सब कुछ अकेले ही हासिल करना चाहती है। कांग्रेस ने पांच राज्यों में अलग चुनाव लड़ने की चाल चली थी। कांग्रेस की सोच थी कि अगर वे तीन-चार राज्यों में जीत जाती तो इंडिया गठबंधन में दादा गिरी करेंगे, लेकिन यह मामला उल्टा पड़ गया। अगर गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देंगे तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मिलकर चुनाव नहीं लड़ा, जिसका भाजपा को फायदा मिला और उसने जीत हासिल की। चुनाव के परिणाम से गठबंधन के नेताओं को जरूर सबक मिला होगा। छत्तीसगढ़ में नए सीएम बनाने के भाजपा के फैसले को सहित बताया और कहा कि वहां स्थानीय जनसंख्या को देखते हुए सीएम बनाना ठीक है।

डॉ. अशोक तंवर ने जम्मू कश्मीर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि सितम्बर 2024 से पहले जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन होना चाहिए। साथ ही दावा किया कि 15 दिसंबर से होने वाली AAP पार्टी की बदलाव यात्रा से हरियाणा में जरूर बदलाव होगा। AAP पार्टी से जनता को उम्मीदें हैं, उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular