Wednesday, October 23, 2024
Homeधर्मआज से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत भूलकर भी ना करें ये काम

आज से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत भूलकर भी ना करें ये काम

कार्तिक माह की समाप्ति हो चुकी है और आज से मार्गशीर्ष माह शुरु हो गया है। इस महीने में कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। इससे बुरा असर पड़ता है। दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य को लेकर बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

दरअसल, इस महीने में धुन संक्रांति मनाई जाती है इसलिए धुन संक्रांति के बाद से एक महीने के लिए खरमास लग जाता है। खरमास के महीने में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश न करें। यदि आप मांगलिक कार्य करते हैं तो दापंत्य जीवन में परेशानियां आने लगती है साथ ही धन की भी कमी होने लगती है।

ये भी पढ़ें- Youtube और Facebook को भारत सरकार की फटकार, जारी की चेतावनी

मार्गशीष महीना भगवान कृष्ण को भी प्रिय होता है। इस महीने में तामसिक भोजन न करें, साथ ही जीरे का सेवन करने से बचें। मार्गशीर्ष में सप्तमी और अष्टमी तिथियों को मासशून्य तिथियां माना जाता है। इन तिथियों को कोई भी शुभ और मंगल कार्य करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है वंश और सम्मान की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मार्गशीर्ष माह में कपूर जलाकर तुलसी की परिक्रमा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और घर में बरकत का वास होता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular