Monday, September 23, 2024
Homeहरियाणाबुधवार रात 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज में फ्री यात्रा कर सकती...

बुधवार रात 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज में फ्री यात्रा कर सकती हैं महिलाएं

हरियाणा सरकार की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया गया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक महिलाएं हरियाणा रोडवेज में फ्री यात्रा कर सकती हैं। महिलाओं के साथ एक 15 साल का बच्चा भी मुफ्त में बस यात्रा कर सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से ये ऐलान इसलिए किया गया है ताकि किसी भी बहन को अपने भाई को राखी बांधने जाने के लिए किसी प्रकार की तकलीफ ना हो।

हरियाणा रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाने का फैसला किया

रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाने का फैसला किया है। महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए रोडवेज अधिकारी बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर हालात पर नजर रखे हुए हैं। सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से महिलाएं काफी खुश हैं। महिलाओं का कहना है कि अगर कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने नहीं भी जा सकती थी तो वो अब इस फैसले के बाद जा पायेगी। वो सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दे रही हैं।

सरकार हर साल रक्षाबंधन पर देती है ये तोहफा 

इस फैसले पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि महिलाओं को रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर यह तोहफा दिया गया है और 15 साल से कम उम्र के बच्चे का किराया नहीं लगेगा। त्यौहार को देखते हुए सरकार हर साल इसी तरीके से रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देती है। इस बार भी महिलाओं को फ्री सेवा देने का सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें- माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सावन पूर्णिमा पर घर ये चीजें जरुर लायें

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular