Saturday, October 19, 2024
HomeदेशYouTube पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ डाला रिकॉर्ड

YouTube पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ डाला रिकॉर्ड

23 अगस्त 2023 को भारत ने एक नया इतिहास रच दिया। भारत ऐसा पहला देश बन गया जो चंद्रमा की दक्षिण ध्रूव पर  पहुंचा। भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। पूरे देश ने इस मौके पर जमकर उत्साह मनाया। इतिहास रचने के अलावा भारत ने धरती पर भी एक रिकॉर्ड दर्ज किया। भारतीयों ने YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के मामले में रिकॉर्ड बना डाला।

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा

चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ यूट्यूब पर देखा। जब चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर कदम रखा, तो इसरो के फेसबुक पेज पर 355.6 हजार से अधिक लोग लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे। इसरो के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग की बहुत बड़ी चाहत थी। इसरो के अन्य दूरदर्शन के यूट्यूब लिंक पर 750,822 से अधिक लोगों ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद लिया।

चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड

यूट्यूब पर अब तक ब्राजील बनाम द. कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ही सबसे अधिक 6.15 मिलियन लोगों ने एक साथ देखी थी, जिसे बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने पटखनी दे दी। वहीं, तीसरे नंबर पर ब्राजील बनाम क्रोएशिया का फुटबॉल मैच है, जिसे 5.2 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा था।

ये भी पढ़ें- सरकार का ऐलान बहुत जल्द कम होंगे दाल समेत टमाटर के दाम

बता दें कि इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी, जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular