Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

हरियाणा में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

Haryana Weather: उमस भरी गर्मी के बाद अब हरियाणा में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इस महीने में पहली बार मानसून की गतिविधियां अच्छी बनती दिख रही है। मौसम विभाग की ओर से 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश के सभी जिलों में 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।

हरियाली तीज के मौके पर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला। बहादुरगढ़, रोहतक, फतेहाबाद, जींद, गुरुग्राम, हिसार में तेज बरसात से राहत के साथ-साथ जलभराव से परेशानी भी हुई। वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के अंतर्गत बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का एक क्षेत्र कई दिन बाद बना है। यह अब कम दबाव क्षेत्र के रूप में ओडिशा पर आ चुका है।

इन जिलों में होगी बारिश 

वर्तमान मौसमी गतिविधियों व मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और गुरुग्राम में बिखरी हुई हल्की से मध्यम वर्षा की स्थिति बनी है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ में मौसम लगभग साफ और आंशिक बादलों वाला बना रह सकता है।

इन सभी जिलों में 50 एमएम तक बारिश होंने के आसार नजर आ रहे है। इसके साथ ही बादल गरजने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तापमान में हुई गिरावट 

शनिवार की सुबह बारिश होने की वजह से मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान वर्षा के चलते पांच डिग्री से ज्यादा गिर गया। हिसार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर गया था। लेकिन शनिवार को हुई बारिश से वह 33.8 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में अब बिना Property ID के नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular